उज्जैन, अप्रैल। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गत दिवस मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड़ महिदपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कक्षा में जिला समन्वयक श्री जय दीक्षित द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से असाइनमेंट, प्रयोगशाला ग्राम में किए जाने वाले कार्य एवं पाठ्यक्रम की उपयोगिता आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
कक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो में नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित करना है जिससे वह अपने अपने प्रयोगशाला ग्रामों में समस्या समाधान करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका अदा कर सकें। कक्षा के दौरान विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। जल संवाद पश्चात जिला समन्वयक श्री जय दीक्षित द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता संजय व्यास, दिलीप सिंह राजपूत, सोनू व्यास, शिवदयाल शर्मा एवं कमलेश व्यास उपस्थित रहे।






