वेस्ट एशिया संकट को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अहम वर्चुअल मीटिंग हुई. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए बुलाई गई यह बैठक करीब दो घंटे तक चली. इस बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने मीटिंग में यह भी कहा कि मौजूदा संकट की वजह से देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.



