उज्जैन : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

उज्जैन 17 अप्रैल। उज्जैन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड खाचरौद, सेक्टर उन्हेल के अंतर्गत नवांकुर संस्था सरवना उन्हेल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम सरवना में दीवार लेखन करवाया गया।इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा जल के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। दीवार लेखन के माध्यम से जल शक्ति से नव भक्ति का संदेश दिया गया, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए राज्यव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का हिस्सा है।नवांकुर संस्था सरवना उन्हेल के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। दीवार लेखन में जल स्रोतों के संरक्षण, उनकी स्वच्छता, भू-जल स्तर सुधार तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने संबंधी संदेश प्रमुखता से उकेरे गए।यह गतिविधि जन अभियान परिषद की स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करती है तथा ग्राम स्तर पर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में सहायक सिद्ध होगी।नवांकुर संस्था सरवना उन्हेल के समन्वयक एवं सदस्यों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। आगे भी अभियान के अंतर्गत श्रमदान, जल मंदिर निर्माण, पौधारोपण जैसी गतिविधियां निरंतर चलाई जाएंगी।





