जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

बच्चों को पुस्तकें एवं साइकिल वितरित की गई

मंदसौर : बुधवार, अप्रैल 1, 2026,

जिले के सभी शासकीय स्कूलों में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, पार्षदगण, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज एवं बीआरसी श्री रामेश्वर डांगी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने विद्यार्थियों से एकाग्रता के साथ शिक्षा ग्रहण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रीमती नम्रता चावला ने छात्राओं को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने तथा एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का अपने करियर में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।