आकाशवाणी के इतिहास में अनूठी पहल,

बाबा महाकाल की राजसी सवारी का 8 घंटे लगातार होगा सजीव प्रसारण

उज्जैन,6 सितंबर। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर की भव्य राजसी सवारी इस बार रेडियो प्रसारण के माध्यम से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक विशेष अंदाज में पहुंचेगी। आकाशवाणी उज्जैन द्वारा 7 सितंबर 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक लगातार 8 घंटे बाबा महाकाल की राजसी सवारी का विशेष सजीव प्रसारण किया जाएगा।

.

यह प्रसारण मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। आकाशवाणी उज्जैन के कार्यक्रम अधिकारी ब्रह्मप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि रेडियो प्रसारण के इतिहास में गैर-खेल गतिविधियों के क्षेत्र में इतनी लंबी अवधि तक लगातार सजीव प्रसारण की यह अनूठी पहल है। प्रसारण के दौरान बाबा महाकाल की राजसी सवारी के संपूर्ण मार्ग, विभिन्न पड़ावों, धार्मिक अनुष्ठानों, परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था का आँखों देखा हाल प्रस्तुत किया जाएगा।

आकाशवाणी उज्जैन की कार्यक्रम प्रमुख अनामिका चक्रवर्ती ने बताया कि इस विशेष कवरेज को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए नामांकित किया गया है। अनुभवी उद्घोषकों एवं कमेंटेटरों की टीम सवारी की प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि का सजीव और भावपूर्ण वर्णन करेगी। इस विशेष प्रसारण का उद्देश्य उज्जैन की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के लाखों श्रोताओं तक पहुंचाना है।

जो श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से राजसी सवारी में शामिल नहीं हो सकेंगे, वे भी रेडियो के माध्यम से घर बैठे बाबा महाकाल की सवारी का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना के अनुरूप महाकाल की सवारियों में किए गए नवाचारों और आगामी सिंहस्थ की झलक भी इस आयोजन में देखने को मिलेगी। आकाशवाणी की यह पहल बाबा महाकाल की राजसी सवारी को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। श्रद्धालु FM 102.5 मेगाहर्ट्ज, News on AIR मोबाइल ऐप के माध्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *